प्रदेश में जिला नियोजन समिति के चुनाव करने की मांग को लेकर जिला पंचायत समिति ने दी आंदोलन की चेतावनी
उत्तरकाशी– पंचायत चुनाव के एक वर्ष से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी प्रदेश में जिला नियोजन समिति के चुनाव नहीं हो पाए हैं। जिसको लेकर उत्तरकाशी के जिला पंचायत सदस्यों की ओर से प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही नियोजन समिति के चुनाव नहीं होते हैं, तो एक फरवरी से प्रदेश सरकार के खिलाफ देहरादून में जिला पंचायत संगठन के सदस्य धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। जिला पंचायत सदस्य मनीष राणा ने कहा कि जिला पंचायत संगठन उत्तरकाशी की ओर से जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री सहित राष्ट्रपति और राज्यपाल को भी ज्ञापन दिया गया है। साथ ही ज्ञापन में ग्रामीण और पंचायत क्षेत्रों के विकास को लेकर जल्द नियोजन समिति के चुनाव करवाए जाने की मांग की गई है. जिससे विकास को गति मिल सकें। लेकिन इन सब मांगों के बाद भी प्रदेश सरकार नियोजन समिति के चुनाव में हीलाहवाली कर रही है। जिला पंचायत सदस्यों का कहना है कि पंचायत चुनाव को एक वर्ष से अधिक का समय हो चुका है। लेकिन प्रदेश सरकार ने अभी तक नियोजन समिति के चुनाव नहीं करवाए हैं। जिससे जिला पंचायत सदस्यों में भारी रोष है। उन्होंने मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात