एचसीएल टैंक फटने से दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत
काशीपुर : नैनी पेपर मिल का एचसीएल टैंक फटने से दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद फैक्ट्री में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की तफ्तीश की जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कारवाई की जाएगी। मुरादाबाद रोड पर स्थित नैनी पेपर मिल में सैकड़ों की तादाद में कर्मचारी काम करते हैं। रोज की तरह फैक्ट्री में शनिवार की रात भी उत्पादन जारी था। तड़के करीब तीन बजे के आसपास फैक्ट्री के एचसीएल टैंक में लीकेज शुरू हुआ तो अनुबंध के कर्मचारियों को बुलाया गया। वे टैंक ठीक करने के लिए उस पर चढ़े थे कि इसी बीच उसमें ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना तेज था कि मौके पर ही दोनों कर्मचारियों के चीथड़े उड़ गए। मृतक प्रताप सिंह उम्र 27 वर्ष पुत्र रिचपाल मलियाना थाना टीपी नगर, मेरठ, उत्तर प्रदेश और राहुल उम्र 27 वर्ष पुत्र भोराज सिंह, ग्राम फतेहपुर थाना डिभारी, जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के निवासी थे। परिजनों को हादसे के बारे में सूचना दे दी गई है। इस दौरान फैक्ट्री में अफरातफरी मची रही। सूचना नजदीकी चौकी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फैक्ट्री कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं हादसे के बाद से पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मामले में प्रभारी सीओ वीर सिंह का कहना है कि उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया है। सीसीटीवी फुटेज में पूरा हादसा कैद है। मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहां फैक्ट्री के मालिक पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि दुखद घटना है। कंपनी में पूरे सेफ्टी के तहत काम होता है, देर रात आरओ प्लांट में एचसीएल टैंक में दिक्कत हुई थी। वाल काम नहीं कर रहा था, उसे काटने के लिए ग्राइंडर का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि वेल्डर ने वेल्डिंग मशीन से इसे काटना चाहा, इस दौरान यह घटना हो गई।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात