6 फरवरी को मुख्यमंत्री करेंगे पंडित दीनदयाल सहकारी किसान कल्याण योजना का उद्घाटन
देहरादून– उत्तराखंड सरकार किसानों को ब्याज मुक्त ऋण के रूप में बड़ी सौगात देने जा रही है। 6 फरवरी को रेस कोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में पंडित दीनदयाल सहकारी किसान कल्याण योजना की शुरूआत होगी। जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत विधिवत रूप से करेंगे। कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री धनसिंह रावत प्रदेश के 25 हजार किसानों को ब्याज मुक्त ऋण के लिए चेक का वितरण करेंगे। सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने किसान भवन के पास स्थित मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि किसान भवन के पास स्थित मैदान 6 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम के लिए मुफीद नहीं है। जिसके बाद ये तय किया गया कि यह कार्यक्रम रेस कोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में किसान कल्याण योजना की शुरूआत करते हुए किसानों को 3 लाख से लेकर 5 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। साथ ही इसकी शुरूआत 6 फरवरी से देहरादून के साथ ही अन्य सभी जिला मुख्यालयों पर की जाएगी।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात