सोमवार से शुरू होगा आप का सदस्यता अभियान-
देहरादून- उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है। चुनाव को फतह करने के लिए आप पार्टी की ओर से प्रदेशभर में कल से सदस्यता अभियान की शुरुआत की जा रही है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र आनंद ने प्रेसवार्ता में बताया कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कल यानी कि 1 फरवरी को देहरादून पहुंचेंगे जहां वो उत्तराखंड में भी केजरीवाल अभियान को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद एक बजे पत्रकारों को संबोधित करेंगे, इस पत्रकार वार्ता के बाद 70 विधानसभाओं के लिए 70 वीडियो वेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। ये वीडियो वेन उत्तराखंड की सभी विधानसभाओं के लिए निकलेगी जहां वीडियो के जरिए पूरे उत्तराखंड में, पार्टी की नीतियां,विकास मॉडल समेत सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात