उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला बिना रजिस्ट्रेशन किसी को भी नहीं करने दिए जाएंगे चारधाम के दर्शन- राधा रतूड़ी
देहरादून-उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष दोगुनी संख्या में श्रद्धालुओं की संख्या देखने को मिल रही है। वहीं उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि उत्तराखंड शासन ने देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि उनकी ओर से सभी श्रद्धालुओं को अवगत करा दिया जाए कि बिना रजिस्ट्रेशन किसी को भी चारधाम के दर्शन नहीं करने दिए जाएंगे। उन्होने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दोगुनी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सभी श्रद्धालुओँ को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। मुख्य सचिव ने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन के किसी को भी चारधाम यात्रा के दर्शन की अनुमति नहीं होगी। वहीं उन्होने बताया कि चारोधामों के मंदिर परिसर के 200 मीटर की परीधि में कोई भी श्रद्धालु मोबाईल का प्रयोग नहीं कर सकेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण