कण्वाश्रम में 10 करोड़ की लागत से बनने जा रहा है ज़ू व वन्य जीव रेस्क्यू सेंटर
कोटद्वार– राजा भरत की जन्म स्थली कण्वाश्रम में 10 करोड़ की लागत से वन्य जीव रेस्क्यू सेंटर और जू बनने जा रहा है। जिसका काम शुरू हो गया है। इसके निर्माण के लिए शासन से 2 करोड़ रुपए की धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है। रेस्क्यू सेंटर बनने के बाद आसपास के वन प्रभावों से घायल जानवरों का उपचार यहां पर किया जाएगा. साथ ही जू बनने से देश व विदेश के पर्यटक यहां पर पहुंचेंगे और कण्वाश्रम को एक नई पहचान मिलेगी। कण्वाश्रम में वनमंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के अथक प्रयासों से 10 करोड़ रुपये की लागत से जू और वन्य जीव रेस्क्यू सेंटर बनने जा रहा है रेस्क्यू सेंटर और जू के निर्माण का कार्य भी तेज गति से शुरू हो गया है। उम्मीद है कि साल 2022 तक रेस्क्यू सेंटर और जू बन कर तैयार हो जाएगा। रेस्क्यू सेंटर बनने के बाद आसपास के वन प्रभागों में घायल जंगली जानवरों के उपचार यहां पर आसानी से हो पाएगा।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात