पौड़ी पुलिस की समझदारी से बची अनहोनी की घटना, घर से भागकर जा रहे नाबालिग बालक को परिजनों से मिलाया
#।
दिनाँक 15.05.2024 को चौकी प्रभारी पाटीसैण उपनिरीक्षक श्री मुकेश गैरोला मय पुलिस टीम के साथ पाटीसैण में वाहन चैकिंग कर रहे थे दौराने वाहन चैकिंग श्री संजय रावत प्रधानाचार्य कमलपुर संगलाकोटी, पौड़ी द्वारा बताया गया कि मेरे साथ गाड़ी में जो बालक है वह अगरोडा के पास से गाड़ी में लिफ्ट लेकर बैठा है और सतपुली जाने की बात कर रहा है लेकिन मुझे यह बालक झूठ बोलता हुआ प्रतीत हो रहा है। चौकी प्रभारी पाटीसैंण द्वारा बालक को चौकी में लाकर उसे अपनेपन का अहसास दिलाकर वार्ता की गयी तो बालक द्वारा बताया गया कि मैं घरवालों से नाराज हो रखा हूँ और घर से भागकर जा रहा हूँ। चौकी प्रभारी द्वारा बालक का नाम पता पूछकर बालक के घरवालों से सम्पर्क किया गया, तो बालक के परिजनों द्वारा भी बताया कि वह घर से बिना बताये नाराज होकर कहीं चला गया था और हम लोग इसकी काफी ढूंढ़खोज कर रहे थे। तत्पश्चात बालक के पिता के चौकी आने पर बालक को सकुशल उसके पिता के सुपुर्द किया गया। बालक के परिजनों द्वारा प्रधानाचार्य व पौड़ी पुलिस की सतर्कता की तारीफ करते हुए आभार प्रकट किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण