नजीबाबाद चौराहा व देवी मंदिर चौराहा पर जल्द ही ट्रैफिक लाइट व्यवस्था होगी शुरू
कोटद्वार– नगर के मुख्य चौराहे नजीबाबाद चौराहा व देवी मंदिर चौराहा पर जल्द ही ट्रैफिक लाइट लगने जा रही है। इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। ट्रैफिक लाइट लगने से जहां लोगों को चौराहे पर लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिलेगी। तो वहीं बिना हेलमेट और बिना कागजात वाले वाहन चालकों पर नकेल कसेगी। आपको बतादें की नगर के मुख्य चौराहे नजीबाबाद चौराहा व देवी मंदिर चौराहा पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। जिससे स्थानीय लोगों व वाहन चालकों को जाम के झाम की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। अब पुलिस प्रशासन ने इन चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाने की योजना फाइनल कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी ने बताया कि कोटद्वार नगर में ट्रैफिक इंस्पेक्टर की नियुक्ति भी हो गई है। जल्द ही नगर के चौराहों पर दो ट्रैफिक लाइट लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। ट्रैफिक लाइट लगने से ट्रैफिक की समस्या व चौराहे पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। मनीषा जोशी ने कहा कि जल्द ही कोटद्वार शहर के मुख्य दो चौराहे पर ट्रैफिक लाइट लगाने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा. इसके लिए लोगों को बताना पड़ेगा कि उन्हें स्वयं सेल्फ डिसिपेलेन (स्वयं व्यवस्था) बनाना है। इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों में जागरुकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि लोग ट्रैफिक सिग्नल के बारे में जान सके।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात