मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में प्रशिक्षु डॉक्टर पर पार्टी करने पर उन्हे हॉस्टल से किया निष्कासित
श्रीनगर गढ़वाल– मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में तीन मेडिकल स्टूडेंट सहित एक प्रशिक्षु डॉक्टर पर बड़ी कार्रवाई की है। प्रबंधन ने प्रशिक्षु डॉक्टर को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है। तीन छात्रों पर अर्थदंड लगाया गया है। इन पर कोविड नियमों का पालन न करने का आरोप है। मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में प्रशिक्षु डॉक्टर पर पार्टी करने पर उसे हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है। सम्बंधित डॉक्टर होस्टल में पार्टी कर रहा था। जो कोरोना गाइड का उल्लंघन था। प्रशिक्षु डॉक्टर ने अन्य को भी हॉस्टल में एकत्र किया हुआ था। जबकि अन्य तीन छात्र बिना मास्क के कैंटीन में बैठे हुए थे। उन तीनों छात्रो पर अर्थ दंड लगाया गया है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने बताया कि छात्र एवं सभी मेडिकल स्टाफ सहित तमाम कर्मियों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन तीन छात्र बिना मास्क के थे। जिनपर 500 रुपये का अर्थ दंड लगाया गया है। जबकि प्रशिक्षु डॉक्टर को हॉस्टल से निष्कासित किया गया है।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात