महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए निगम संकल्पबद्ध-अनिता ममगाई
ऋषिकेश-नगर निगम महापौर ने कहा कि महिलाएं स्वावलंबी होंगी, तभी सशक्त बनेंगी। निगम महिलाओं को स्वावलंबी और सशक्त बनाने के लिए संकल्पबद्ध है, ताकि वह समाज के उत्थान में भूमिका निभा सकें। उक्त विचार नगर निगम महापौर ने शिवाजी नगर क्षेत्र की महिलाओं से व्यक्त किए। शिवाजी नगर क्षेत्र की नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं नगर निगम कार्यालय पहुंची जहां उन्होंने महापौर से मुलाकात कर उन्हें विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। क्षेत्र की महिलाओं का कहना था कि ग्राम सभा में शामिल रहा यह क्षेत्र वर्षों से से विकास कार्यों की बाट जोहता रहा है। निगम में शामिल होने के बाद क्षेत्र में विकास की उम्मीद जगी है। साथ ही उम्मीद है कि सरकारी योजनाओं का लाभ भी क्षेत्र की महिलाओं को मिलेगा।
महिलाओं की तमाम समस्याओं को गौर से सुनने के पश्चात महापौर ने आश्वस्त किया कि नगर निगम के समस्त क्षेत्रों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निगम प्रशासन कटिबद्धता के साथ जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि महिलाएं जब स्वावलंबी हो जाएंगी तो उनको जीविका चलाने में कोई समस्या नहीं होगी।उन्होंने ने कहा कि महिलाओं के सशक्त, सुशिक्षित हुए बिना एक सभ्य समाज की परिकल्पना संभव नहीं है। सरकार द्वारा दी जा रही तमाम योजनाओं का लाभ महिलाओं तक पहुंचाने के लिए भी निगम हर आवश्यक कदम उठाएगा।इस दौरान समूह से जुड़ी वसु देवी, मीणा रावत, अनीता रावत, बरखा सिंघल, भारती राणा, राजेश्वरी नेगी, अनीता रावत सहित सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, पार्षद अनिता रैना, पंकज शर्मा, संतोष पांडेय, सुरेश नेगी आदि मौजूद रहे।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात