जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण में मील का पत्थर साबित होगा ‘छोटी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम-अनिता ममगाई
*कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने निपटाई दर्जनों समस्याएं , ग्रामीणों के खिले चेहरे*
*कार्यक्रम से पूर्व महापौर ने सीधी बातचीत में समस्याओं को लेकर पहुंचे लोगों की टटोली नब्ज,समझी समस्याएं*
ऋषिकेश- नगर निगम के जनता दरबार का काफिला आज ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचा। ग्राम सभा ऋषिकेश से मर्ज होकर नगर निगम क्षेत्र में शामिल हुए इन्दिरा नगर क्षेत्र में आज वार्ड संख्या 38 ,39 और 40 के लिए जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर निगम क्षेत्र की जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए महापौर अनिता ममगाई की पहल पर शुरू किए गए छोटी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत इंदिरा
नगर क्षेत्र के विस्थापित कॉलोनी स्थित पार्क में वृहद स्तर पर जनता दरबार कार्यक्रम आयोजित कर दर्जनों लोगों की समस्याओं का त्वरित गति से मौके पर ही निस्तारण किया गया। कार्यक्रम के दौरान तमाम विभागों के सक्षम अधिकारी मौजूद रहे जिनके द्वारा लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराया गया।

इस दौरान मेयर ने कार्यक्रम में पहुंचे कई लोगों से सीधी बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं को बारीकी से समझने की कोशिश की। इस मौके पर महापौर ने कहा कि निगम की आधे से ज्यादा आबादी गांवों में रहती है और उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनेकों दिक्कतें झेलनी पड़ती थी।इस अभियान के जरिए ग्रामीणों की समस्याओं का उनके क्षेत्र में ही निराकरण करा दिया जायेगा।उन्होंने कहा कि इन शिविरों की सफलता के लिए जन प्रतिनिधियों के साथ हर स्तर पर समन्वय रखते हुए कार्य करने के लिए निर्देशित तथा विभागीय अधिकारियों को जनता दरबार मेेंं आई समस्याओं के निस्तारण में कोई कोताही न बरतने के लिए आदेशित किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण