सड़क के चौड़ीकरण की मांग को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने महापौर को सौंपा ज्ञापन
ऋषिकेश- ऋषिकेश हरिद्वार बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण किए जाने की मांग को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज दोपहर महापौर के कैंप कार्यालय में उनसे मुलाकात की। ग्रामीण क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल महापौर के कैंप कार्यालय में उनसे मिला ।इस दौरान एक ज्ञापन सौंपकर महापौर से श्यामपुर पुलिस चौकी से लेकर इन्द्रमणि बडोनी चौक तक तकरीबन 7 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण कराए जाने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने महापौर को बताया कि इस जिला मार्ग की चौड़ाई कम होने की वजह से आयेदिन सड़क हादसे घटित हो रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल की तमाम बातें गौर से सुनने के पश्चात महापौर ने तुरंत संबधित अधिकारी को फोन कर उनसे तत्काल समस्या का संज्ञान लेने की बात कही।महापौर ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि इस संदर्भ में वह लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भी सौंपेगी। जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी इस समस्या को लाया जाए।प्रतिनिधि मंडल में जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान ,ग्राम प्रधान गुमानीवाला राकेश व्यास, पार्षद वीरेंद्र रमोला, विपिन पंत, धर्म सिंह, सत्यप्रकाश ममगाई, मनोज, रामकुमार, रणजीत थापा, जगमोहन रावत, गौतम रावत,गौतम राणाराजेश दिवाकर, विजय बडोनी, कमलेश जैन, विजेंद्र मोगा, अजीत गोल्डी आदि शामिल थे।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज