कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किए पार्टी के सभी कार्यक्रम स्थगित
देहरादून: चमोली जनपद के विकास खंड जोशीमठ में रिणी गांव में ऋषि गंगा नदी में ग्लेशियर टूटने से हुई तबाही पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश भर में कांग्रेस के सभी कार्यक्रम स्थगित करने की घोषणा के साथ ही कहा कि इस संकट की घड़ी में कांग्रेस पूरी तरह से राज्य सरकार के साथ है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने केंद्र सरकार से मांग की है कि बचाव व राहत कार्यों में राज्य सरकार की आवश्यक मदद करे व तत्काल प्रभावित क्षेत्र में केंद्रीय दल भेज कर नुकसान का आंकलन करवाये व प्रभावित लोगों को उचित सहायता व मुआवजा दें। श्री धस्माना ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने घटना की सूचना मिलते ही चमोली जिले में कांग्रेस के प्रमुख नेताओं से बातचीत कर स्थिति का जायज़ा लिया व पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से प्रभावित क्षेत्र में लोगों की सहायता करने की अपील की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण