जनपद नैनीताल के नवनियुक्त जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने संभाला अपना कार्यभार
नैनीताल– जिले के नवनियुक्त जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। डीएम ने कहा कि नैनीताल के पर्यटन को देश के शीर्ष तक ले जाना और नैनीताल समेत आसपास के क्षेत्रों में लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। गरीब तबके के लोगों के लिए विशेष कार्य किए जाएंगे। ताकि उनको सरकार की योजनाओं का फायदा मिल सके। धीराज गर्ब्याल को डीएम सविन बंसल की जगह पर नैनीताल का डीएम बनाया गया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नैनीताल के नवनियुक्त जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल एक्शन में दिखे। इस दौरान धीराज ने कहा कि हल्द्वानी के कालाढूंगी चौराहे और मुखानी चौराहे पर जल्द ही फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। क्योंकि यह दोनों चौक हल्द्वानी के मुख्य चौक हैं और यहां पर अक्सर जाम की स्थिति बनती है। जिस वजह से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनकी प्राथमिकता है कि जल्द से जल्द हल्द्वानी के इन दोनों चौक पर फ्लाईओवर बना दिया जाए। जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात