जनपद पौड़ी के नवनियुक्त जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने संभाला अपना कार्यभार
पौड़ी – जनपद गढ़वाल के नवनियुक्त जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे IAS ने मुख्य कोषागार पौड़ी गढ़वाल पहुंचकर, जिला मजिस्ट्रेट गढ़वाल का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने डबल लॉक कक्ष में लेखा रजिस्टर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी श्री जोगदंडे इससे पहले जनपद पिथौरागढ़ जिले के जिलाधिकारी तथा जनपद पौड़ी में मुख्य विकास अधिकारी पद पर, व देहरादून, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी आदि जनपद में अपनी सेवा दे चुके हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री आशीष भटगाई, अपर जिलाधिकारी डॉ एस के बरनवाल, मुख्य कोषाधिकारी लखेंद्र गौथियाल, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार मौजूद थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण