अवैध खनन रोकने के लिए प्रशासन ने की एंटी माइनिंग टीम का गठन
अवैध खनन रोकने के लिए प्रशासन ने की एंटी माइनिंग टीम का गठन कोटद्वार के कौड़िया चेक पोस्ट पर 24 घंटे रहेगी तैनात । इस फैसले से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप।
कोटद्वार– कोटद्वार तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बहने वाली नदियों में हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए उप जिलाधिकारी अपर्णा ढोडियाल ने एंटी माइनिंग टीम का गठन किया।इस टीम में पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर तहसीलदार खनन अधिकारी वन विभाग के कर्मचारी व होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया यह टीम 24 घंटे कौड़िया चेक पोस्ट पर निगरानी रखेगी साथ ही कौड़िया चेक पोस्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद भी टीम के द्वारा ली जाएगी इस टीम के गठन के बाद अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। क्योंकि अवैध खनन से भरे डंपर कौड़िया चेक पोस्ट से ही जाते हैं भारी वाहनों को बाहर जाने का और कोई दूसरा रास्ता नहीं है। स्थानीय प्रशासन की इस पहल से अवैध खनन पर काफी हद तक रोक लगने की उम्मीद जताई जा रही है। उप जिलाधिकारी अपर्णा ढोंडियाल की यह पहल अगर परवान चढ़ी तो कोटद्वार की नदियों में दिन रात होते अवैध खनन से नदियों को बचाए जा सकते हैं।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज