14 दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों से लापता चल रहे जवान को लेकर फौज व परिजन परेशान
देहरादून– देश की रक्षा कर रहे पौड़ी के जवान भजन सिंह पिछले 14 दिनों से संदिग्ध हालातों में लापता चल रहे हैं। जम्मू कश्मीर से छुट्टी पर देहरादून वापस लौटे भजन सिंह का अब तक कुछ पता नहीं चला है। उनके परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट आईएसबीटी पुलिस चौकी में दर्ज कराई है। आखिरी बार उनसे ISBT देहरादून पर संपर्क हो पाया था। उसके बाद से ही वे लापता चल रहे हैं। 24 वर्षीय फौजी भजन सिंह मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं। वे जम्मू-कश्मीर के रजौरी में तैनात हैं, छुट्टी लेकर घर आ रहे थे। 7 फरवरी को वे देहरादून पहुंचे। आईएसबीटी पहुंचने तक उन्होंने अपने स्वजनों से संपर्क रखा। लेकिन उसके बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पाया और नहीं उनका कहीं पता चला। जिस कारण फौजी भजन सिंह क परिवार काफी परेशान चल रहा है। आखरी बार लापता हुए फौजी भजन सिंह से उनके परिवार क्या की बात देहरादून आईएसबीटी से हुए थी। उसके बाद से ही वे लापता बताए जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने भजन सिंह की तलाश में आईएसबीटी के अंदर के कैमरे को खंगालना शुरू कर दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण