बीजेपी अध्यक्ष के बयान के बाद विधायकों में कश्मकश,काम करवाने आखिर जाएं तो कहां जाए: शिशुपाल रावत,आप उपाध्यक्ष
ना मुख्यमंत्री काम करते,ना विधायकों को बीजेपी अध्यक्ष काम करने देते,विधायक जाए तो जाएं कहां :
ट्रिपल इंजन और जीरो वर्क सीएम,के बीच विधायक परेशान,जनता के सवालों का कैसे देंगे जवाब:शिशुपाल रावत,आप उपाध्यक्ष
आम आदमी पार्टी उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत ने बंशी धर भगत के कल के बयान पर ,कटाक्ष करते हुए आज एक बयान जारी करते हुए कहा सूबे के मुख्यमंत्री जीरो वर्क मुख्यमंत्री हैं,जनता पहले ही पिछले चार सालों के उनके कामों को देखकर मान चुकी हैं कि ये जीरो वर्क मुख्यमंत्री हैं उपर से प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी बंशीधर भगत अब सार्वजनिक मंचों से प्रधानमंत्री से सिफारिश करने वाले विधायकों,नेताओं को नसीहत देते दिख रहे ,वो सार्वजनिक मंचों से कह रहे ,प्रधानमंत्री से लिखवाने से कुछ नहीं होगा ,स्थानीय नेताओं के पीछे लगना पड़ेगा तब जाकर काम होंगे।
आप उपाध्यक्ष ने कहा,मुख्यमंत्री के खिलाफ विधायकों की नाराजगी कई बार पहले भी सामने आ चुकी है यहां तक कई विधायक पहले भी केंद्रीय नेतृत्व को चिट्ठी लिख चुके ,मिल कर उनसे अपनी नाराजगी जता चुके लेकिन अब बीजेपी में लगता है विधायकों ने अपना काम करवाने के लिए केंद्र से सिफारिश या उनसे मिलने की धमकी प्रदेश अध्यक्ष अब सार्वजनिक मंचों से देना शुरू कर दिया जो बीजेपी के अंदर आने वाले समय में गुटबाजी को बाहर लाएगा । बीजेपी विधायक लंबे समय से आश्वासन पर टिके थे लेकिन अब मुख्यमंत्री का उनको नजरंदाज करना ,प्रदेश अध्यक्ष का इस तरह बयानबाजी करना कहीं न कहीं बीजेपी विधायकों को सोचने पर मजबूर करेगा। आगामी विधानसभा चुनावों में वही विधायक जनता के बीच जाएंगे जहां उन्होंने पिछले चार सालों में कोई काम नहीं किया । अब विधायकों को ना अपनो का साथ मिल रहा ना जनता उनसे खुश है ऐसे में इस बयान के बाद बीजेपी विधायकों में कश्मकश है आखिर काम करवाने के लिए जाए तो कहां जाए ।
आप उपाध्यक्ष ने बंशीधर भगत पर निशाना साधते हुए कहा कि वंशीधर भगत प्रदेश में काम करवाने के लिए कहते हैं कि देश के प्रधानमंत्री से भी लिखवा लो,काम तभी होगा जब स्थानीय नेतृत्व के पीछे लगना पड़ेगा ।
उनके बयान से यह तो साफ हो गया है कि जीरो वर्क सीएम के राज में पहले भी कोई विकास कार्य नहीं हुए और कोई विधायक काम करना भी चाहते तो प्रदेश अध्यक्ष दो टूक कहते चाहे प्रधानमंत्री भी लिखकर दे दें काम नहीं होंगे,काम यहां उनके हिसाब से होंगे जैसा वो चाहेंगे।
प्रधानमंत्री को लेकर
बंशीधर भगत पहले भी ऐसी बयानबाजी कर चुके हैं। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदेश पर तल्ख टिप्पणी की थी, जिसकी आप पार्टी ने यह कहते हुए आलोचना की थी कि, जो महिलाओं का सम्मान नहीं जानते वो जनता को क्या सम्मान देंगे। लगता है बंशीधर भगत को सुर्खियों में रहने की आदत हो गई ,इसीलिए वो ऐसी बयानबाजी का हथकंडा अपनाते हैं। लेकिन बंशीधर भगत ये समझ लें कि सुर्खियां बटोरने से चुनाव नहीं जीते जाते। चुनाव जीते जाते हैं जनता के कार्य पूरे करने से जो इस सरकार में हो नहीं रहे हैं।🙏

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज