गढ़वाल मंडल आयुक्त ने लगया कोविड-19 वैक्सीन का टीका
देहरादून- आयुक्त गढवाल मण्डल, रविनाथ रमन ने दून चिकित्सालय के नये ओपीडी भवन में बने टीकाकरण कक्ष में कोविड-19 वैक्सीन का टीका लगवाया। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित है उन्होंने सभी जनमानस से टीका लगवाये जाने का आह्वान किया। आयुक्त गढवाल ने टीकाकरण के उपरान्त आधे घण्टे तक आबर्जरवेशन कक्ष में बिताए तथा उन्हें इस दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। उन्होंने सभी जनमानस से निर्धारित समय में टीका लगवाने का अनुरोध किया, इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल एवं प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डाॅ एनएस खत्री आदि उपस्थित थे।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात