पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकार पर हल्ला बोला
देहरादून– दिवालीखाल में सड़क निर्माण को लेकर आंदोलन कर रहे घाट के लोगों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य सरकार पर हमला बोला है, उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि वे खुद सांकेतिक विरोध को पहुंच रहे हैं यदि सरकार की लाठी इतनी ही बेचैन है तो पहले मेरा सिर फोड़ा जाए, सोशल मीडिया पर विरोध जताते हुए हरीश रावत ने लिखा कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से ही नहीं बल्कि पूरी भाजपा से पूछना चाहता हूं कि क्या यह उत्तराखंड राज्य इसलिए बनाया गया है कि सड़क की मांग करने पर भी लाठी चार्ज होगा, वह भी उस सड़क के लिए जिसकी घोषणा दो दो मुख्यमंत्री कर चुके हैं सड़क के चौड़ीकरण की मांग को लेकर दो दो मुख्यमंत्रियों के घोषणाओं पर सम्मान करने की मांग को लेकर वे भराड़ीसैंण पहुंचेंगे और प्रदर्शन करेंगे, तो उनपर लाठी चार्ज होगा, इस दौरान उन्होंने लिखा कि मैं आज अपने को बहुत आहत और शर्मिंदा महसूस कर रहा हूं उनकी लड़ाई राजनीतिक नहीं है लाठी हम पर चलाइए

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात