वन कर्मियों से मारपीट, अभद्रता करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून– हिमाचल प्रदेश से सटी उत्तराखंड की सीमावर्ती चौकी कुल्हाल पुलिस द्वारा वन कर्मियों से मारपीट, अभद्रता और सरकारी कार्य मे बाधा डालने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अरुण जोशी पुत्र पीताम्बर जोशी (वन दरोगा) धौला अनुभाग तिमली रेंज की तहरीर के आधार पर कार्यवाही करते हुए कोतवाली विकासनगर में धारा 186/332/353/506 आईपीसी में मामला दर्ज किया गया। चौकी प्रभारी कुल्हाल एस0आई0 पंकज कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा नामजद आरोपी इमाम हुसैन पुत्र फ़िरोजदीन निवासी धोलातप्पड़ को चौकी क्षेत्र के धोलातप्पड़ से गिरफ्तार किया गया, शेष फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। गिरफ्तार अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय समक्ष पेश किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण