कुंभ को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वर्तमान सीएम के फैसलों पर उठाया सवालिया निशान
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हरिद्वार दौरे पर रहे जहां उन्होंने कनखल स्थित हरिहर आश्रम में जूना पीठाधीश्वर आचार्य अवधेशानंद गिरी से मुलाकात की और पारदेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया इस मौके पर उन्होंने कहा कि कुंभ में कोविड के नियमों का में ढील देना हानिकारक हो सकता है। क्योंकि जिस तरह की स्थिति इस समय देश में कोविड की बन रही है वह किसी चिंता से कम नहीं है। त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफे के बाद पहली बार हरिद्वार पहुंचे जहां उन्होंने हरिद्वार के विश्व प्रसिद्ध हरिहर आश्रम में जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी से मुलाकात की। जिसके बाद उन्होंने आश्रम में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि क्योंकि वह भगवान शिव के भक्त हैं और आज सोमवार है इसलिए हरिद्वार भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए वह हरिद्वार आए है। साथ ही उन्होंने कहा कि तीरथ सिंह रावत और उनके द्वारा कुंभ को लेकर दिया गया बयान मेरे द्वारा दिए गए बयान के समान ही है कि कुंभ दिव्य ओर भव्य होगा साथ ही कोविड के नियमों का पालन आवश्यक है। जो फैसला ने कुंभ के दौरान राज्य सरकार ने श्रद्धालुओं को बेरोकटोक आने के का लिया है। वह जोखिम भरा हो सकता है। कोविड जैसी महामारी में कोई भी जोखिम लेना ठीक नहीं है, क्योंकि इस समय देश के 7 राज्यों में चिंताजनक स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कल देश मे 1 दिन में 25000 केस सामने आए हैं जो चिंताजनक है। हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि अपने देश और राज्य है को इस महामारी से बचाने के हर संभव प्रयास करें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण