भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस की श्रीनगर रैली पर कासे तंज

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस की श्रीनगर रैली पर तंज कासते हुए कहा कि यह रैली जनाधार खो चुकी कांग्रेस की जमीन तलाशने की कवायद भर है। भाजपा अध्यक्ष श्री कौशिक ने कहा कि कांग्रेस को भ्रष्टाचार पर कुछ बोलने के बजाय अपने गिरेवान में झाँकने की जरुरत है। कांग्रेस को आत्म मंथन करना होगा कि उसकी 2017 में सरकार क्यों 11 पर सिमट कर रह गई। कांग्रेस के समय भ्रष्टाचार चरम पर था और तमाम तरह के स्टिंग नेताओं और इनके शागिर्दों के हुए।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वायदा चुनाव से पूर्व किया उस पर खरी उतरी है और देश एवं प्रदेश में पारदर्शी जीरो टॉलरेंस की सरकार दी है। उन्होंने कहा कि विकास की बात करने वाली कांग्रेस पूरे 5 साल सत्ता संघर्ष में उलझी रही और अब विकास को लेकर प्रलाप कर रही है। कौशिक ने कहा कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका का निर्वहन करने में भी पूरी तरह विफल रही। कांग्रेस ने अपनी ही पार्टी में बर्चस्व की लड़ाई में पूरे चार साल व्यतीत कर दिए। उन्होंने कहा कि जनता उसे कभी माफ नहीं करेगी।
कोरोना काल में भी देश की अर्थ व्यवस्था बेहतर रही। कांग्रेस महंगाई को लेकर प्रलाप कर रही है,लेकिन यह भी सर्व विदित है कि पिछले 25 सालो में महंगाई की दर सबसे कम है। 2014 तक के आंकड़ों से इसकी तुलना की जा सकती है।
कौशिक 15 मार्च को ग्रहण करेंगे प्रदेश अध्यक्ष का पद भार
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक सोमवार 15 मार्च को प्रदेश कार्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे ।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक सोमवार अपराह्न 1 बजे प्रदेश मुख्यालय में विधिवत रूप से प्रदेश अध्यक्ष का पद ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत व निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष व केबिनेट मंत्री श्री बंशीधर भगत भी उपस्थित रहेंगे।
चौहान ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार सभी कार्यकर्ताओ की परेड ग्राउंड स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में उपस्थिति की दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा । प्रदेश अध्यक्ष महानगर कार्यालय से रैली के साथ नगर निगम, प्रिंसचौक, हरिद्वार रोड व फब्बारा चौक से होते हुए भाजपा मुख्यालय पहुचेंगे। इस मार्ग पर कई स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक व प्रदेश के नव नियुक्त मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत एवं निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत का भव्य स्वागत किया जाएगा । कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली से किया जाएगा ।