गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंचे
कुंभ मेले की व्यवस्थाओं को परखने के लिए गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई विभागों के अधिकारियों के साथ त्रिवेणी घाट पर व्यवस्थाओं को परखा। मौके पर गंगा की जलधारा को घाट से दूर बहते देख उन्होंने श्रद्धालुओं के स्नान को लेकर चिंता जाहिर की। त्रिवेणी घाट के निरीक्षण के दौरान गढ़वाल कमिश्नर ने अधिकारियों से जलधारा को घाट तक लाने के बारे में सवाल-जवाब किए। वही साफ-सफाई की व्यवस्थाएं मुकम्मल मिलने पर उन्होंने नगर आयुक्त को और बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए वेलकम गेट और दीवारों पर धार्मिक संस्कृति की पेंटिंग करने के लिए भी उन्होंने अधिकारियों को कहा। गढ़वाल कमिश्नर ने बताया कि कुंभ क्षेत्र में मिलने वाली कमियों को लगातार दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया त्रिवेणी घाट पर गंगा की जल धारा दूर होने से श्रद्धालुओं को स्नान करने में परेशानी होगी। इसलिए गंगा स्नान वाले दिन गंगा के जल धारा घाट को छूकर बहे इसके लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। बताया स्वच्छता को लेकर त्रिवेणी घाट पर व्यवस्थाएं मुकम्मल मिली है। फिर भी नगर आयुक्त और अधिक बेहतर व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। मौके पर एसडीएम वरुण चौधरी सीओ डीसी धौंडियाल नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण