राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने आयुष मंत्री से की मुलाकात
देहरादून। राजकीय आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के आयुष मंत्री से मुलाकात कर अपनी लंबित मांगों के सम्बन्ध में वार्ता की। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड, पंजीकृत के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ० डी० सी० पसबोला द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि डॉ० हरक सिंह रावत जी को पुन: आयुष मंत्री बनने पर बधाई देने के साथ संघ की पांच लंबित मांगों पर त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है। उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सकों का डीएसीपी प्रकरण वर्षों से लंबित हैं। एलोपैथिक चिकित्सकों की तरह आयुष चिकित्सकों को भी 15 प्रतिशत के स्थान पर 20 प्रतिशत एनपीए दिया जाना जरूरी है। आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाओं के लिए नियमावली बनाए जाने के साथ ऐलोपैथी चिकित्सकों की भांति ही कोरोना महामारी में योगदान देने वाले चिकित्साधिकारियों, कार्मिकों को प्रोत्साहन राशि एवं सम्मान पत्र दिया जाए। पुरानी पेंशन बहाली पर भी चर्चा की गयी। आयुष चिकित्सकों की सभी मांगो पर आयुष मंत्री जी द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया दी गयी ।प्रतिनिधिमंडल में डॉ० पसबोला, प्रदेश सह संयोजक डॉ० धीरेन्द्र सिंह कैंन्तुरा एवं प्रान्तीय उपाध्यक्ष डॉ० अजय चमोला शामिल रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण