कैबिनेट मंत्री बनने के आज पहली बार हल्द्वानी पहुंचे बिशन सिंह चुफाल का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे बिशन सिंह चुफाल का हल्द्वानी में बीजेपी के कुमाऊँ सम्भाग कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया , जिसे देख कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल गदगद नजर आए, वही पत्रकारों से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि आज मेरा स्वागत नहीं पार्टी के कार्यकर्ताओं का स्वागत है, जिस तरह से कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह नजर आ रहा है उसे देखकर लगता है कि 2022 का विधानसभा चुनाव पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है, वही लगातार बढ़ते पेयजल संकट पर बिशन सिंह चुफाल का कहना है कि उनके द्वारा अधिकारियों के साथ इस सम्बंध में बैठक की गई है और निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी तरह से पेयजल संकट की स्थिति ना उत्पन्न हो उसको लेकर एक ठोस कार्य योजना बनाने की जरूरत है, ट्यूबवेल को चुस्त-दुरुस्त करने के साथी पानी के टैंकरों के जरिए पेयजल आपूर्ति पूरी की जाएगी।

सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
कर्तव्य निर्वहन के दौरान चोटिल जवान का क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने बेस अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बढ़ाया हौसला