परमार्थ निकेतन में नटराज मन्दिर के प्रधान पुजारी राजा दीक्षितार जी और शिवसुब्रमण्यन मुथुरमन जी पधारे
ऋषिकेश–परमार्थ निकेतन में नटराज मंदिर के प्रधान पुजारी राजा दीक्षितार जी और शिवसुब्रमण्यन मुथुरमन जी पधारे, उन्होंने पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज से भेंट वार्ता कर चिदंबरम नटराज मंदिर में दर्शन हेतु विशेष रूप से आमंत्रित किया।
विश्व विख्यात नटराज मन्दिर जिसे चिदंबरम नटराज मन्दिर और थिल्लई नटराज मंदिर भी कहा जाता है।
यह एक विश्व प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है जो नृत्य करते भगवान शिव के दिव्य स्वरूप को समर्पित है। यह दक्षिण भारत के प्राचीन मन्दिरों में से एक है। परमार्थ निकेतन गंगा तट पर राजा दीक्षितार जी और शिवसुब्रमण्यन मुथुरमन जी ने विशाल भण्डारा का आयोजन किया। पूज्य स्वामी जी ने कहा कि दक्षिण भारत और उत्तर भारत के मध्य सेतु; बन्धन के लिये वृक्षारोपण, महिला सशक्तिकरण, नदियों का संरक्षण, भारतीय संस्कृति और संस्कारों के रोपण हेतु मिलकर कार्य किया जाना नितांत आवश्यक है।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल