भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल
देहरादून- भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। दअरसल भाजपा की पहली लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विजय बहुगुणा के नाम नही थे, इस पर विवाद होने पर बाद में भाजपा ने दोनों नेताओं को स्टार प्रचारकों में जोड़ा। वहीं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का कहना है कि चुनाव आयोग ने कोरोना के कारण स्टार प्रचारकों की संख्या 30 रखने को कहा है। पहली लिस्ट में त्रिवेंद्र और बहुगुणा का नाम ना होने से साबित हो गया है कि दोनों नेताओं की भाजपा में क्या एहमियत है। इस दौरान धस्माना ने कहा कि भाजपा ने किरकिरी होने पर डैमेज कंट्रोल करते हुए दोनों नेताओं को भाजपा ने स्टार प्रचारक बताया है। लेकिन नई लिस्ट जारी नहीं की इसके साथ ही धस्माना ने कहा कि चुनाव आयोग स्टार प्रचारकों की संख्या 30 तय कर चुका है। भाजपा बताएं कि त्रिवेंद्र सिंह रावत और विजय बहुगुणा को जोड़ने के लिए किन दो नेताओं को स्टार प्रचारक लिस्ट से हटाया गया है। अगर दो नाम बढ़ाए गए हैं तो दो कौन घटाएं या फिर त्रिवेंद्र और बहुगुणा को एक्स्ट्रा खिलाड़ियों में तो नहीं रखा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण