तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की डौली रेंज की टीम ने ख़ैर तस्करी कर रहे वाहन को पकड़ा
रेंजर डौली अनिल कुमार जोशी के नेतृत्व में रात्रि को मुखबिर ख़ास की सूचना पर लालकुआ-बरेली हाईवे के पास वन उपज खैर की लकड़ी लगभग 25 कुंतल का अवैध अभिवहन करने पर 01 अशोका लिलैंड छोटा हाथी नंबर UP 21BM 3874 को पकड़कर लालकुआ वन परिसर में सीज़ कर दिया गया है। उक्त वाहन में बुरादे से भरे कट्टों के नीचे छिपा कर ख़ैर की बहुमूल्य लकड़ी की तस्करी की जा रही थी। वाहन चालक वन कर्मी को मुक्का मार के तथा धक्का देकर मौक़े से फ़रार हो गया।रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि उक्त वाहन में अवैध रूप से ले जा रहे ख़ैर की तस्करी की जाँच की जा रही है। प्राथमिक रुप से IFA 1927 की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर वाहन सीज कर दिए गए है। रेंजर अनिल जोशी ने बताया की वन उपज से संबंधित अवैध कार्यों के विरुद्ध प्रभागीय वनाधिकारी के नेतृत्व में सख़्त कार्यवाही की जा रही है। वन सम्पदा की चोरी करने वाले लोगों को किसी भी सूरत मे बक्शा नही जाएगा। टीम में रेंजर अनिल जोशी , डिप्टी रेंजर मनोज जोशी वन दरोगा शिव सिंह डांगी ,दिनेश पंत, सामयिक कर्मी अर्जुन भाकुनी, किसन सुयाल, साहिद बेग आदि रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण