जनपद पुलिस सामाजिक संगठन व छोटे बच्चों द्वारा रैली के माध्यम से जनता को किया जागरूक
हरिद्वार:बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस की मुहिम “ऑपरेशन मुक्ति” के अंतर्गत जनपद पुलिस सामाजिक संगठन व छोटे बच्चों द्वारा रैली के माध्यम से जनता को किया गया जागरूक।
पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन मुक्ति” के अनुक्रम में तथा एसएसपी हरिद्वार के दिशा निर्देशानुसार व हरिद्वार जनपद में प्रचलित अभियान को सफल
बनाए जाने हेतु नोडल अधिकारी अभय कुमार सिंह सीओ सिटी के पर्यवेक्षण में हर की पौड़ी क्षेत्र में एएचटीयू हरिद्वार की टीम द्वारा सामाजिक संगठन अपना घर व all-in-one के सहयोग से चलाया गया। पुलिस सामाजिक संगठन व छोटे बच्चों द्वारा निकाली गई रैली में बैनर, पोस्टर, पम्पलेट आदि के माध्यम से बाल भिक्षावृत्ति को रोकने व इसे पूर्णता बंद करने की अपील की गई। उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान का जनपद में जगह जगह व्यापक प्रचार प्रसार किया गया।

सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
कर्तव्य निर्वहन के दौरान चोटिल जवान का क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने बेस अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बढ़ाया हौसला