शहर की शांति से खिलवाड़ पड़ा भारी, कानफोड़ू साइलेंसर व प्रेशर हार्न लगी मोटरसाइकिल सीज
शहर की शांत वादियों को शोरगुल में बदलने का प्रयास कर रहे वाहन चालकों के विरुद्ध पौड़ी पुलिस द्वारा सख़्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में मॉडिफाइड एवं अत्यधिक तेज आवाज उत्पन्न करने वाले अवैध साइलेंसर के प्रयोग से आमजन को परेशान करने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है
दैनिक चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक बुलेट मोटरसाइकिल (वाहन संख्या – UK 12 C 0850) जिसमें चालक द्वारा अनावश्यक रूप से कानफोड़ू (मॉडिफाइड) साइलेंसर लगाया गया था, इसके अतिरिक्त एक अन्य वाहन (वाहन संख्या – UK 08 BH 5683, मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस) को भी मॉडिफाइड कर ध्वनि विस्तारक साइलेंसर लगाकर चलाया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही दोनों मोटरसाइकिल को सीज करते हुए चालक के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज