ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी
सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दैनिक चेकिंग अभियान के दौरान यातायात पुलिस कोटद्वार द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए 02 वाहन चालकों के वाहन सीज करते हुए उनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त ओवरस्पीडिंग एवं रैश ड्राइविंग करने वाले 12 वाहन चालकों के विरुद्ध थाना लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी।
इसी दौरान ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाना तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 155 वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही अमल में लाई गई।

सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
कर्तव्य निर्वहन के दौरान चोटिल जवान का क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने बेस अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बढ़ाया हौसला