शारीरिक शोषण, ब्लैकमेल व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त को श्रीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
श्रीनगर/पौड़ी: बीती 21.01.2026 को वादिनी, निवासी श्रीनगर द्वारा कोतवाली श्रीनगर में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि एक युवक समीर जाफरी, निवासी अलकनंदा विहार, श्रीनगर, द्वारा अपना नाम समीर द्विवेदी बताकर उनसे मित्रता की गई तथा विश्वास में लेकर एवं बहला-फुसलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। वादिनी के अनुसार अभियुक्त द्वारा बीते लगभग एक वर्ष से विवाह का झांसा देकर लगातार उनका पीछा किया जा रहा था तथा उनसे पैसों की मांग की जा रही थी। पैसे देने से इंकार करने पर अभियुक्त द्वारा वादिनी के अश्लील फोटो/वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने, ब्लैकमेल करने एवं जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।
प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली श्रीनगर में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0–04/2026, अंतर्गत धारा 64, 69, 78, 308(2), 351(3) BNS अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर, कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित सूचनाओं का संकलन करते हुए, तकनीकी साक्ष्यों एवं गोपनीय इनपुट के आधार पर प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस टीम द्वारा अल्प समय में ही उक्त प्रकरण में नामजद अभियुक्त समीर जाफरी को गिरफ्तार किया गया ।प्रकरण की विवेचना को निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं प्रभावी ढंग से की जा रही है। अभियुक्त से गहन पूछताछ के साथ-साथ प्रकरण से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों के संकलन एवं कानूनी पहलुओं की विस्तृत जांच नियमानुसार जारी है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज