कार्यक्रम में बिखरेगी उत्तराखंडी वाध्य यंत्रों की छटा- महापौर
*गंगा तट पर छलक उठेगा लोक संस्कृति और परम्पराओं का महाकुंभ-अनिता ममगाई*
ऋषिकेश- देवभूमि ऋषिकेश का गंगा तट उत्तराखंड की महान सांस्कृतिक विरासत का गवाह बनेगा। महाकुंभ के पावन मौके के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक गीतों की स्वर लहरियों के साथ साथ वाद्य यंत्रों की गूंज भी सुनाई देगी ।
केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय की उमंग संस्था के प्रयास और नमामि गंगे के सहयोग से नगर निगम इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन करेगा जिसे ऐतिहासिक रूप देने के लिए नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने आज कैम्प कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

उक्त जानकारी देते हुए महापौर ने बताया कि गंगा स्तुति के साथ मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की गरिमामय मौजूदगी में कार्यक्रम का शुभारंभ होगा जिसमें उत्तराखंड के गढ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी, जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण जागर की लोकप्रिय गायिका बसंती बिष्ट भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति से चार चांद लगायेंगे। महापौर के अनुसार कार्यक्रम को लेकर गंगा तट को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। इस दौरान उत्तराखंडी पौशाकों में नामचीन कलाकारों एवं स्थानीय कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियां कार्यक्रम का आकर्षण रहेंगी।बैठक में पार्षद कमलेश जैन, विजय बडोनी, विजेंद्र मोगा, मनीष मनवाल,अनीता रैना, कमला गुनसोला, अनीता प्रधान, राजकुमारी पंत, जसवंत रावत, पंकज शर्मा, प्रकांत कुमार, अक्षत खैरवाल, गौरव कैंथोला, राजीव राणा, राजीव गुप्ता, रणवीर सिंह, सुभाष जायसवाल आदि मोजूद रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण