राष्ट्र हित की सोच के बूते भाजपा करोड़ों देशवासियों के दिलों पर कर रही है राज-अनिता ममगाई
ऋषिकेश- महापौर अनिता ममगाई ने भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के तमाम महापुरुष संस्थापकों को नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित एवं संगठित व राष्ट्रहित चिंतन की सोच रखने वाला राजनैतिक संगठन है। यह संगठन सकारात्मक सोच के कारण ही करोड़ों देशवासियों के दिलों पर राज कर रहा हैं। मंगलवार को नगर निगम महापौर ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।
उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के त्याग व बलिदान, कार्यकर्ताओं की निष्ठा तथा वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र योगदान एवं पार्टी की रीति-नीति, विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि 41 वर्ष के दौरान भाजपा एक बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए अहम पार्टी बनी। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्र सेवा के संकल्प को समर्पित भारतीय जनता पार्टी रूपी छोटे से पौधे को अपने अमूल्य त्याग एवं कठोर परिश्रम से विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल जैसा वटवृक्ष बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी। इससे पूर्व नगर निगम महापौर ने जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम से शिष्टाचार भेंट भी की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण