राजधानी देहरादून में आज से किया जाएगा नाइट कर्फ्यू का पालन
राजधानी के नगर निगम यानी शहरी इलाकों में नाइट कर्फ्यू पर स्थिति शनिवार को स्पष्ट होगी। जिला प्रशासन कैबिनेट के फैसले का विस्तृत नोट जारी होने के बाद क्या-क्या खुला और बंद रहेगा, इस पर निर्णय करेगा। कैबिनेट के नाइट कर्फ्यू का फैसला लेने के बाद दूनवासी अब छूट और पाबंदी से जुड़े सवालों को लेकर परेशान हैं। खास तौर से आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन और देर रात सफर करने वाले यात्री वाहनों को लेकर पशोपेश में हैं। इसके अलावा अभी देर रात तक खुलने वाले होटल-रेस्त्रां, शराब की दुकानों, शादियों व अन्य आयोजनों की स्थिति स्पष्ट नहीं है। नाइट शिफ्ट में ड्यूटी कर लौटने वालों को राहत देने की क्या व्यवस्था होगी, यह भी तय नहीं है। देर रात बाहर से आने वालों को लेकर क्या आदेश जारी किया जाएग। इसको लेकर भी लोगों में संदेह है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण