थाना पोखरी पुलिस ने नाबालिग बालिका को बेचने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार
वीते 6 अप्रैल को उपेंद्र सती प्र0 अध्यापक रा0उच्चतर प्राथमिक विद्यालय हरिशंकर तहसील पोखरी जनपद चमोली की लिखित शिकायत पर रा0उ0नि0 थालाबैंड तहसील पोखरी जनपद चमोली द्वारा *मु0अ0सँ0- 01/2021 धारा 370/376 भा0द0वि0 व धारा 3/4 पोक्स एक्ट के तहत गोपाल राम पुत्र जोगा राम निवासी भगत सिंह कालोनी निकट लक्ष्मी पब्लिक स्कूल थाना रायपुर जनपद देहरादून पंजीकृत किया गया था, इस केश कि विवेचना चौकी प्रभारी नंदप्रयाग थाना चमोली की महिला उ0नि0 पूजा मेहरा को सुपुर्द की गयी। अभियोग का त्वरित निस्तारण हेतु वांछित चल रहे अभियुक्त गोपाल राम उपरोक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष पोखरी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा अथक सुरागरसी पतारसी के आधार पर अभियुक्त गोपाल राम को अभियुक्त के घर भगत सिंह कालोनी निकट लक्ष्मी पब्लिक स्कूल थाना रायपुर जनपद देहरादून से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त को रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण