सुशीला तिवारी चिकित्सालय में दैनिक ओपीडी को अग्रिम आदेशों तक किया स्थगित
हल्द्वानी- कुमाऊं के सबसे बड़े सरकारी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में आज से ओपीडी सेवा बंद कर दी गई है अब कोरोनावायरस कोविड-19 के संक्रमित मरीजों को ही सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती करा जाएगा सुशीला तिवारी अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी में स्पष्ट कहा गया है, कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया है कि अग्रिम आदेशों तक सुशीला तिवारी चिकित्सालय में होने वाली दैनिक ओपीडी स्थगित की गई है। गौरतलब है कि सुशीला तिवारी में वर्तमान में 344 संक्रमित मरीज भर्ती हैं और 425 कोरोनावायरस कोविड-19 के इलाज के लिए बेड की व्यवस्था अब तक सुशीला तिवारी अस्पताल में हो चुकी है। 344 मरीजों में 90 मरीजों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है इसके अलावा पिछले 2 दिनों से जिले में पहले 818 और फिर 434 नए संक्रमित मरीज आए हैं। जिसके बाद यह संख्या और भी तेजी से बढ़ेगी लिहाजा अब सुशीला तिवारी अस्पताल में अन्य बीमारियों का उपचार नहीं हो सकेगा उसके लिए लोगों को प्राइवेट या अन्य अस्पतालों में भटकना होगा।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात