उत्तराखण्ड के साथ ही देश के अन्य राज्यों को ऑक्सीजन देना शुरू
सांसों पर संकट मंडरा रहा है और ऑक्सीजन के लिए हाहाकार मची है, देश भर में ऑक्सीजन की कमी के चलते ना जाने कितनी ही सांसे टूट गई और कितने ही अपनों को छोड गये, ऐसे में जीवनदायिनी ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए उत्तराखंड की कुछ बडी कंपनियां सामने आयी है। जिन्होने उत्तराखण्ड के साथ ही देश के अन्य राज्यों को ऑक्सीजन देना शुरू कर दिया है। जिससे जल्द ही इस संकट के दौर से सांसों की डोर को बांधे रखा जा सकता है। कोरोना संक्रमण के चलते पूरे देश में लगातार ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है,
और अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड तक उपलब्ध नहीं हो रहे है, यही नहीं सांसों की डोर को थामने के लिए जिस ऑक्सीजन का प्रयोग किया जाता है वो भी मुश्किल ही उपलब्ध हो रही है, ऐसे में पूरे देश में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए उत्तराखंड की कुछ कंपनियां जीवनदायिनी बनकर सामने आयी है जिसमे हरिद्वार देहरादून के साथ ही काशीपुर की आईजीएल कंपनी ने दिल्ली सरकार को ऑक्सीजन देना शुरु भी कर दिया है,

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात