मेयर ने आर टी ओ परिसर में किया हाईटेक शौचालय का शिलान्यास
ऋषिकेश- प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन को सपने को साकार करने में नगर निगम प्रशासन जुटा हुआ है।निगम द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हाईटेक शौचालयों का तेजी के साथ निर्माण कराया जा रहा है।
ऋषिकेश के आर टी ओ कार्यालय में आने वाले लोगों को भी अब हाईटेक शौचालय की सुविधा मिलेगी। ऋषिकेश हरिद्वार बायपास मार्ग स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने हाईटेक शौचालय का विधिवत शिलान्यास किया। स्वच्छ भारत मिशन एवं 14 वित्त आयोग की मदद एवं शहरी विकास मंत्रालय के सहयोग से पर्यटन नगरी ऋषिकेश में बनवाए जा रहे शौचालयों की श्रंखला में उन्होंने शुक्रवार को 30 वर्षों के मेंटेनेंस एग्रीमेंट के साथ साढे तेरह लाख की लागत से निर्माणाधीन हाईटेक शौचालय का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मेयर ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के मुख्य द्वार तीर्थनगरी पिछले कई वर्षों से शौचालयों की कमी से जूझ रही थी। तीर्थाटन एवं पर्यटन के लिए आने वाले लोगों को इसकी वजह से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। खास तौर पर महिलाएं इसकी वजह से परेशान रहती थीं, जिसको देखते हुए नगर निगम हाईटेक शौचालयों का निर्माण कराए जाने का निर्णय लिया है। चार हाइटेक शौचालयों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है जबकि सात हाईटेक शौचालयों का निर्माण जारी है। जिन्हें भी जल्द पूर्ण कर दिया जायेगा।इस अवसर पर नगर निगम अधिशासी अभियंता विनोद जोशी, एआरटीओ अरविंद पांडे,सुरभि लोक संस्था चेयरमैन आशीष तिवारी,प्रबंधक विक्रम सिंह प्रांतीय प्रबंधक गौतम दास,
पंकज श्रीवास्तव,जनवीर रावत, पार्षद अनीता रैना, अनीता प्रधान, मनीष बनवाल, राजेन्द्र बिष्ट, राकेश सिंह (एडवोकेट) विजय बडोनी, डी पी रतूडी, यशवंत रावत, रजनी बिष्ट ,राजेश कोठियाल, प्रवेश कुमार, रंजन अंथवाल, नरेंद्र शर्मा, प्रिया ढकाल शीलू अग्रवाल, विजय बिष्ट ,निर्भय गुप्ता,पुनिता भंडारी,अनिता, विकास सेमवाल,शैलेंद्र रस्तोगी आदि मोजूद रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण