इमरजेंसी में यातनाएं सहने वाले स्वर्गीय इन्द्रसेन अग्रवाल की पुत्रवधू को महापौर ने किया सम्मानित
ऋषिकेश- इमरजेंसी में यातनाएं सहने वाले भाजपा नेता स्वर्गीय लाला इन्द्रसेन अग्रवाल की पुत्रवधू को महापौर ने सम्मानित किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि आपातकाल की बरसी पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आपका किया गया सम्मान श्रद्वैय लाला जी को सही मायनों में सच्ची श्रद्वांजलि है। तीर्थ नगरी ऋषिकेश में पहले जनसंघ और फिर भाजपा को सींचने में स्वर्गीय लाला इंदू सेन अग्रवाल का उल्लेखनीय योगदान रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देहरादून रोड स्थित स्वर्गीय लाला इन्द्रसेन अग्रवाल के आवास पर पहुंची नगर निगम महापौर अनिता ममगई ने उनकी पुत्रवधू शोभा रानी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर महापौर ने कहा कि ऋषिकेश में भाजपा को सींचने में लाला जी का अतुलनीय योगदान रहा है।
इमरजेंसी के दौरान उन्होंने पूरे परिवार सहित गंभीर यातनाएं सही थी। कई दिनों तक जेल में रहे लाला जी ने जेल से छूटने के बाद भी संघर्ष जारी रखा।ऋषिकेश में भाजपा को खड़ा करने में उनके योगदान को सदैव याद रखा जायेगा। इस दौरान पंकज शर्मा, रोमा सेहगल, विजय बड़ोनी, विजेंद्र मोगा, लक्ष्मी गुरुंग आदि मोजूद रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण