थाना सतपुली प्रभारी के द्वारा हरेला पर्व पर वृक्षारोपण किया गया
थाना सतपुली– उत्तराखण्डी लोकपर्व हरेला के अवसर पर जनपद पुलिस कप्तान पौड़ी पी0रेणुका देवी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना परिसरों में वृक्षारोपण करने के निर्देश दिये गये है। थाना सतपुली में भी हरेला पर्व पर वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया की हरेला पर्व उत्तराखंडी संस्कृति का लोकपर्व है 
और यह पर्व हम सभी को अपने पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने के प्रति जन जागरूक करता है।वंही उन्होंने बताया की आज की पर्यावरणीय परिस्थितियों में वृक्षारोपण अतिआवश्यक है जिससे हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त वातावरण दे सकें। वृक्षारोपण करने वालों में जयदीप नेगी व्यापार मंडल अध्यक्ष सतपुली ओर उप0 निरी0 दीपा शाह,का0 देशराज,कुलदीप तथा विमल शामिल रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण