उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल द्वारा तीन दिवसीय शव यात्रा पहुँची कोटद्वार
कोटद्वार ;उत्तराखंड पुलिस का ग्रेड पे 4200 सौ से घटाकर 2800 किये जाने के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल द्वारा तीन दिवसीय शव यात्रा की शुरुआत कार्यक्रम में शव यात्रा कोटद्वार पहुँची। कोटद्वार में पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा के नेतृत्व में शव यात्रा का आयोजन किया गया तहसील से यात्रा प्रारम्भ होकर झण्डाचौक होते हुए लालबत्ती चौक पर समाप्त हुई उसके बाद यात्रा लालढांग के लिए रवाना हो गई। इससे पूर्व तहसील गेट में हुई सभा में सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस का ग्रेड पे घटा कर सरकार ने उनके तथा उनके परिवार के पेटपर लात मारने का काम किया है।
जिसे हम कभी माफ नहीं करेंगे तथा पुलिस के सथियों को उनका पुराना ग्रेड पे वापस दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे। पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा ने कहा कि सरकार ने कोरोना काल में उनकी सेवावों का जो इनाम पुलिस को उनका ग्रेड पे घटाकर किया है इस प्रकार का कार्य भाजपा सरकार ही कर सकती।कांग्रेस पुलिस की लडाई सड़क से लेकर सदन तक लडेंगी। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष राजेश रस्तोगी,पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा,सेवादल जिला अध्यक्ष देवेन्द्र भट्ट,महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा,बीरेन्द्र रावत,श्रीधर बेदवाल,मान सिंह राजपूत,इरशाद सल्मानी,विमलेश नेगी,प्रीति सिंह,कविता भारती,ड़ॉ नोमान रजा,महेश नेगी,महेश शाह,अतुल नेगी,सौरभ पांडेय,भारत रावत,रजनीश रावत सहित बडी संख्या में कांग्रेसी शामिल थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण