वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पर्यटन नगरी लैन्सडाउन में किया “पुलिस पर्यटन केन्द्र” का उद्धघाटन
कोतवाली लैंसडाउन क्षेत्र के गांधी चौक में पर्यटको/यात्रियों के लिये ”पर्यटन पुलिस केन्द्र” बनाया गया। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी कुमारी पी0 रेणुका देवी द्वारा इसका उद्धघाटन किया गया। यहां स्थानीय पुलिस द्वारा पर्यटकों/यात्रियों को रुट, पेट्रोल पंप, स्वाथ्य केन्द्र व अन्य आवश्यक केन्द्रो की जानकारी दी जायेगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बाद में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक भी की। बैठक में केन्ट बोर्ड लैंसडौन की मुख्य अधिशासी अधिकारी सुश्री शिल्पा ग्वाल, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती मनीषा जोशी, उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौड़ियाल, सीओ कोटद्वार अनिल कुमार जोशी आदि मौजूद रहे।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज