कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्ताव पर मुहर लगी
देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई है। हालांकि, इस बैठक में कई अहम प्रस्ताव पर मुहर लगी है। कैबिनेट बैठक के सम्मुख कुल 11 प्रस्ताव सामने आए।
कैबिनेट बैठक के अहम निर्णय
– वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की परिस्थितियों को देखते हुए सभी शिक्षण संस्थान बंद थे। लिहाजा एक अगस्त से 6 से 12 वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल को दी जाएगी।
– कौसानी क्षेत्र में देश-विदेश से लाखों के सैलानी हर साल पहुंचते हैं। कौसानी क्षेत्र को बनाया गया नगर पंचायत।
– पंतनगर एयरपोर्ट के जमीन का चयन पहले ही हो गया था। जिसके लिए अगले 6 महीने के भीतर डीपीआर प्रस्तुत करने के दिए निर्देश।
– 23 अगस्त से 27 अगस्त तक मानसून सत्र होगा शुरू
– आर्थिक संकट से गुजर रहे छात्रों को यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित परीक्षा में जिसमें प्रिमलरी टेस्ट का प्रावधान है उसमें बच्चों को 50 हज़ार सहायता किया जाएगा। यानी 100 बच्चों को तैयारियों के लिए राज सरकार पैसा देगी।
कैबिनेट बैठक के अहम बिंदु
सरकार द्वारा पर्यटन क्षेत्रों के तमाम लोगों को पैकेज के माध्यम से मदद करने की घोषणा को सरकार ने अनुमोदित किया
सांस्कृतिक दलों को ₹2000 प्रति माह के हिसाब से 5 महीने तक सहायता दी जाएगी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण