मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में ‘निशुल्क जांच योजना’ का किया शुभारंभ
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोरोनेशन अस्पताल में मुख्यमंत्री ‘निशुल्क जांच योजना’ का शुभारंभ किया.इस योजना के अंतर्गत 216 तरह की जांच निशुल्क की जाएगी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत, विधायक खजान दास समेत अन्य अतिथि उपस्थित रहे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राज्य के जिला चिकित्सालयो, उप जिला चिकित्सालयो एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में इस योजना का लाभ मिलेगा। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह रावत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेशभर में जनता को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके माध्यम से लोग निशुल्क जांच कराकर बिमारी को पहले ही जानकर उसका इलाज करा सकेंगे। सरकार ने अधिक से अधिक लोगों को निशुल्क जांच का लाभ मिले इस वजह से 216 तरह की बिमारियों की जांच को इस योजना में शामिल किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण