दून तिराहे पर शहर के व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर अजय भट्ट पर किया अभिनंदन
ऋषिकेश- देवभूमि ऋषिकेश पहुंचे केंद्रीय राज्य रक्षामंत्री अजय भट्ट का महापौर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंडी वाद्ययंत्रों सहित आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री के प्रथम उत्तराखंड आगमन के दौरान ऋषिकेश पहुंची उनकी जन आर्शीवाद यात्रा में शहर के व्यापारियों ने भी पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत किया। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री की जन आर्शीवाद यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक , राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, महापौर अनिता ममगाई ने भी प्रमुख रुप से शिरकत की।
ऋषिकेश में जन आशीर्वाद यात्रा के नाम रहा।केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा के लिए शहर को भाजपा के झंडों एवं स्वागत द्वारों से सजाया गया था।इस दौरान महौल पूरी तरह से भाजपामय बना रहा। केंद्रीय राज्य रक्षामंत्री बनने के बाद पहली बार ऋषिकेश पहुंचे। अजय भट्ट ने सभी का दोनों हाथ जोड़कर आभार जताया। इस दौरान कई भाजपा नेता मौजूद रहे।केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा मंगलवार दोपहर देहरादून रोड़ स्थित इन्द्रमणि बडोनी चौक से शुरू हुई।इससे पूर्व मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पार्षद रूपा देवी एवं देवदत्त शर्मा कि भाजपा में घर वापसी कराई।सैकड़ों दुपहिया वाहनों से उनकी आर्शीवाद यात्रा में सम्मिलित हुए भाजपा कार्यकर्ता उनके काफिले के साथ दून तिराहे पर पहुंचें
यहां उपस्थित शहर के व्यापारियों ने पुष्प वर्षा के साथ आतिशबाजी कर अजय भट्ट का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री हरिद्वार रोड़ होते हुए हरिपुर कलां पहुंचे।इस दौरान अनेकों स्थानों पर उत्साह से.लबरेज भाजपाईयों ने उनका अभूतपूर्व स्वागत और अभिनंदन किया।कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री पुष्कर काला ,प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान ,जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ,मंडल प्रभारी संपूर्ण रावत ,जिला महामंत्री अरुण मित्तल, पंकज शर्मा यशवंत रावत ,रोमा सहगल ,देवदत्त शर्मा ,विजय बडोनी ,अक्षय खेरवाल ,प्रशांत कुमार, धीरेंद्र कुमार सिंह ,राजीव गुप्ता, ओम ठाकुर, राजपाल ठाकुर ,विनोद शर्मा ,चेतन शर्मा म,नोज कालड़ा, राजेश भट्ट ,नवल कपूर, पुष्पा मित्तल ,संजय शास्त्री ,विवेक गोस्वामी, संजीव चौहान, कमला गुनसोला, कमलेश जैन ,राजकुमारी जुगलान, राजेश गौतम, मनीष बनवाल, दिव्या बेलवाल ,अनीता रैना, विजयलक्ष्मी भट्ट ,सचिन भट्ट, अनीता प्रधान, प्रिया धक्कल, ममता नेगी, रूपेश गुप्ता, गौरव कैंथोला,जॉनी लांबा, प्रिंस गुप्ता, महेंद्र वर्मा, विजेंद्र मोघा,सुरेन्द्र मोघा, चरणजीत काजू , सत्यनारायण लेखपाल राजाराम,चुन्नू गुप्ता, राजू गुप्ता आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।