देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात
देहरादून। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने शहर में ट्रैफ़िक व्यवस्था संबंधित विभिन्न विषयों पर एसएसपी से वार्ता की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत श्यामपुर रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस द्वारा किए गए प्रबंधों के लिए भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की सराहना की। वहीं विधानसभाध्यक्ष ने विधानसभा भवन के बाहर एवं यमुना कॉलोनी स्थित मंत्रियों एवं वीआईपी अावास के बाहर अनावश्यक लगने वाली गाड़ियों की अन्यत्र व्यवस्था करने संबंधित विषय पर निर्देशित किया साथ ही यमुना कालोनी में ट्रैफ़िक व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित करने के लिए कहा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण