“नशा मुक्ति जनजागरुकता” कार्यक्रम के तहत छात्र छात्राओं को किया जागरूक
जनपद पौड़ी गढ़वाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को स्कूल/कॉलेजो में “जागरूकता अभियान” चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसको लेकर थानाध्यक्ष सतपुली संतोष पैथवाल द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत राजकीय इण्टर कॉलेल सतपुली सभागार में छात्र-छात्राओं को बढ़ते हुए अपराधों की रोकथाम, महिला अपराध, मानव तस्कारी, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों व आपतकालीन नम्बर डायल-112 आदि के बारे में जानकारी दी गयी एवं बताया गया कि यदि उनके साथ कोई भी व्यक्ति अपमानजनक व्यवहार या छेड़छाड़ करता है तो इस तरह की घटनाओं को कदापि नजर अंदाज न करें, इसकी सूचना तत्काल अपने परिजनों और पुलिस को दें। पुलिस द्वारा ड्रग्स जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत स्लोगन /पोस्टर प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करने, घर से बाहर निकलते ही मास्क का प्रयोग करने, बार-बार साबुन पानी से हाथ धोने व भीड-भाड़ वाली जगह पर उचित दूरी का पालन करने हेतु बताया गया साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव सम्बन्धी पम्पलेट वितरित कर दो गज दूरी मास्क है जरूरी का संदेश दिया।
पौडी गढ़वाल पुलिस द्वारा मौके पर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भी लगातार आमजन को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन किये जाने हेतु जागरूक किया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण