पुलिस ने गुमशुदा तीन बच्चों को मेरठ से किया सकुशल बरामद
कोटद्वार। कलालघाटी चौकी के झंड़ीचौड पूर्वी क्षेत्र से 3 बच्चे शुक्रवार को घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। देर शाम तक जब बच्चे घर नही लौटे तो परिजन सत्येंद्र सिंह बिष्ट के द्वारा चौकी कलालघाटी पर आकर बच्चों की गुम होने की सूचना दी। जिसमें उन्होंने कहा कि उनके पुत्र साहिल के साथ ही अन्य दो बच्चे बिना बताए घर से कहीं चले गए। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन बच्चों को कहीं पता नहीं चला। सूचना पर कलालघाटी चौकी प्रभारी प्रदुमन नेगी ने तत्काल प्रभाव से उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दी व अलग-अलग टीम गठित कर बच्चों की तलाश करना शुरू किया। साथ ही सीसीटीवी फुटेज, सोशल मीडिया, सर्विस लाइन की मदद से बच्चों की तलाश करना शुरू कर दिया। स्थानीय क्षेत्र के अलावा बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन में भी बच्चों की तलाश प्रारंभ की। सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। इसी दौरान सदर थाना मेरठ से गुमशुदा बच्चों के परिजनों को कॉल आई की उनके बच्चे मेरठ में पुलिस के पास है। परिजनों ने इसकी सूचना कलालघाटी चौकी को दी। तत्काल प्रभाव से कलालघाटी चौकी इंचार्ज के द्वारा थाना सदर मेरठ से दूरभाष पर संपर्क कर पुलिस टीम को उच्च अधिकारियों की अनुमति से देर रात को ही मेरठ रवाना किया। शनिवार प्रातः तीनों गुमशुदा बच्चों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पूछताछ के दौरान बच्चों ने बताया कि वह घूमने के लिए घर से निकले थे। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी प्रदुमन नेगी, कांस्टेबल हाकम सिंह, नवीन छेत्री, दिनेश आदित्य, शिव शंकर भट्ट, सूरज मान, राकेश चौहान मौजूद थे

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण